छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव
जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाड़ा पुलिस चौकी में पदस्थ होमगार्ड जवान दिलीप बाथरे ने चौकी परिसर के विश्राम कक्ष के समीप स्थित पुराने कबाड़ कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग और पूरे क्षेत्र में शोक एवं हड़कंप का माहौल है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होमगार्ड जवान दिलीप बाथरे लंबे समय से अंबाड़ा पुलिस चौकी में पदस्थ थे। वे अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सोनम पाटिल, थाना प्रभारी जे. मसराम तथा उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
होमगार्ड जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मध्य प्रदेश
