900 रुपए की लिपस्टिक...करीब 3400 किस... और आखिर में 5500 रुपए का जुर्माना!,आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक कार के मालिक को अपनी ही कार के निशान अपने हाथों से साफ करने पड़े? ग्वालियर में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए एक युवक ने अपनी कार को ही बना दिया ‘किसिंग कार’। कार पर लिपस्टिक से हजारों किस के निशान बनाए गए,रील बनाई गई और जबरदस्त तरीके से वायरल भी हो गई। लेकिन युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि इस रील पर ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की भी नजर है। कार की पूरी बॉडी पर जहां नजर जाए, वहां सिर्फ लिपस्टिक के किस मार्क नजर आएंगे,जिसकी वजह से लोग इस किसिंग कार को हैरानी से देखने मजबूर नजर आए।दावा है कि करीब साढ़े तीन घंटे की मेहनत में कार पर लगभग 3400 किस किए गए।मकसद था सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट तैयार करना,जो लोगों को रोककर देखने और शेयर करने पर मजबूर कर दे और हुआ भी कुछ ऐसा ही,रील सोशल मीडिया पर पहुंची तो महज एक दिन में 55 लाख यानी 5.5 मिलियन व्यूज आ गए।लेकिन कहानी का असली ट्विस्ट अब आता है,रील पर व्यूज बढ़ रहे थे और दूसरी तरफ ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की नजर भी इस वीडियो पर पड़ चुकी थी।क्योंकि कार चालक की इस करतूत के कारण बाजार से गुजर रही छात्राएं और महिलाएं भी इसे देख कर असहज महसूस कर रही थी।जिसके बाद वो हुआ जो कार मालिक ने भी नही सोचा होगा। । पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर कार की पहचान की और उसे थाटीपुर इलाके से पकड़कर यातायात थाने ले आई।पूछताछ में कार मालिक आदित्य उर्फ आदी सिकरवार ने बताया कि उसकी दोस्त ने कार पर लिपस्टिक से ये निशान बनाए थे और मकसद सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड बनाना था...जिस कार पर कुछ घंटे पहले 3400 किस के निशान बनाकर रील तैयार की गई थी, उन्हीं निशानों को कार का मालिक अपने हाथों से साफ करता नजर आया,ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 5500 रुपए का चालान किया और युवक से कार पर लगे लिपस्टिक के निशान भी साफ करवाए।यानी जिस रील के लिए युवक को 900 रुपये लिपिस्टिक पर खर्च लाखों व्यूज मिले,उसी रील ने उसे 5500 रुपए का सबक भी दे दिया।यह कार्रवाई ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस के ‘ऑपरेशन ईगल’ का हिस्सा है।पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर ईगल की तरह नजर रख रही है, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन, सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट और रील बनाने जैसी गतिविधियां सामने आती हैं।ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब युवक से पूछताछ की गयी तो उसने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि इस तरह रील बनाना नियमों का उल्लंघन है। उसने आगे ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही।
प्रेमिका ने कार पर बनाए किस के 3400 निशान, प्रेमी मुश्किल में फंसा
मध्य प्रदेश
