मंदसौर में जिला युवा कांग्रेस द्वारा गांधी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल ने किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई।
युवा कांग्रेस का आरोप है कि पूर्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पेलेट गन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए तथा उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, प्रदेश सचिव शहरयार शिबू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी सत्रावाला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, NSUI जिला अध्यक्ष मंथन धनोतिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन में राघव शक्तावत, नेहा जैन, जीवन चौहान, सुनील राठौर, कपिल सुरावत, बल्लू गुर्जर, हर्ष पाटीदार, राकेश पाटीदार, राहुल अहीर, कुमकुम सिसोदिया, सम्यक जैन, महावीर भाटी, नितिन शर्मा, जितेंद्र धनगर, संदीप दास, शाहरुख शाह, जीतू बैरागी, जयंतीलाल चौधरी, मीना चौहान, नम्रता सत्रावाला, याकूब मंसूरी, दीपक प्रजापत और दीपक गहलोत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश जारी रही तो कांग्रेस आगे भी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
