अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों राजस्थान आने का सोच रही है... दिल्ली और आगरा के बाद अब उनका अगला पड़ाव राजस्थान का जैसलमेर बनने जा रहा है। टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बूलस और करीबी दोस्तों के साथ भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अनुभव लेने आएगी दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और इसकी भव्यता की जमकर तारीफ की। इसके बाद वे आगरा पहुंचीं, जहां उनके ताजमहल के दीदार का कार्यक्रम तय हुआ..... वही रविवार को ताजमहल भ्रमण के बाद वे चार्टर्ड विमान से सीधे जैसलमेर पहुंचेंगी। जैसलमेर में उनका स्वागत करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि टिफनी ट्रंप विश्व प्रसिद्ध सोनार किला, ऐतिहासिक हवेलियां और मरुस्थलीय संस्कृति को करीब से देखेंगी। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को समझना है। हालांकि यह दौरा पूरी तरह निजी है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार से जुड़ा होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी और सख्त कर दी गयी है। राजस्थान पुलिस, खुफिया एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। वही उनके ठहरने वाले होटल, यात्रा मार्ग और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से पूरे रूट का ऑडिट भी किया है। जानकारी के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि टिफनी ट्रंप का यह दौरा राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होने वाला है। वहीं जैसलमेर में उनके आगमन को लेकर पर्यटन उद्योग और स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें उनके राजस्थान दौरे और जैसलमेर में होने वाले कार्यक्रमों पर हैं।
