जयपुर के जगतपुरा में करीब 6 एकड़ जमीन पर 17 मंजिला ‘गुप्त वृंदावन धाम’ का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैष्णव विधि-विधान से राधा-कृष्ण शिला पूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की महाआरती की। इसी शिला से मंदिर में श्री श्री राधा श्यामसुंदर की प्रतिमा तैयार की जाएगी। ‘हरे कृष्ण मूवमेंट, जयपुर’ की ओर से विकसित किए जा रहे इस धाम को राजस्थान के बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। धाम के अध्यक्ष अमितासना दास के अनुसार इसका उद्घाटन अगले साल 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। परिसर में 180 फीट लंबी और 108 फीट चौड़ी कमान छतरी बनाई जा रही है, जिस पर रात में प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए भगवान कृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी। वहीं 70 फीट ऊंचे मुख्य द्वार को राजस्थानी शिल्पकला के 108 मोर की आकृतियों से सजाया जाएगा। धाम में 25 हजार वर्गफीट का दर्शन हॉल, 14 प्रेजेंटेशन रूम, ऑडियो-विजुअल थिएटर और वैदिक म्यूजियम भी बनाया जाएगा। पूरे परिसर का निर्माण ‘ग्रीन बिल्डिंग’ कॉन्सेप्ट पर किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कृष्ण भक्ति, ब्रज परंपरा, सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।
जयपुर में बनेगा 17 मंजिला गुप्त वृंदावन धाम
जयपुर के जगतपुरा में करीब 6 एकड़ जमीन पर 17 मंजिला ‘गुप्त वृंदावन धाम’ का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैष्णव विधि-विधान से राधा-कृष्ण शिला पूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की महाआरती की। इसी शिला से मंदिर में श्री श्री राधा श्यामसुंदर की प्रतिमा तैयार की जाएगी।
जयपुर संभाग
मुख्य बातें
- जयपुर के जगतपुरा में 17 मंजिला गुप्त वृंदावन धाम बनाया जा रहा है।
- मंदिर का उद्घाटन अगले साल 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
- परिसर में 25 हजार वर्गफीट का दर्शन हॉल और वैदिक म्यूजियम बनाया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुप्त वृंदावन धाम कहां बन रहा है?
जयपुर के जगतपुरा में।
मंदिर का उद्घाटन कौन करेंगे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
