बॉलीबुड की जाने माने चहरे सुष्मिता सेन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया , साथ ही लोगो के द्वारा लगाए गए 'गोल्ड डिगर' के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक्ट्रेस हर चीज का पेमेंट उनसे पहले खुद करती थी , ललित मोदी ने पुरानी बातो को याद करते हुआ कहा की सुष्मिता उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रही हैं। और उन्होंने कहा की
सुष्मिता के साथ रहे कर उन्होने बहुत कुछ सीखा है सुष्मिता ने उनकी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाई। उन दोनों के बीच बहुत खूबसूरत रिश्ता था, लेकिन दूरियों और करियर की वजह से वह साथ नहीं रह पाए। उन्होंने सुष्मिता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं , उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलीशा की बेहतरीन परवरिश की है। मैं हमेशा उनकी उपलब्धियों को देखकर हैरान रह जाता हूं ,अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक शानदार महिला हैं। सुष्मिता और ललित के रिश्ते की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को 'गोल्ड डिगर' कहा था। उसी बात पर ललित मोदी का कहना है की जब भी वह सुष्मिता के साथ कहीं बाहर गए है तो उनको किसी भी चीज की पेमेंट करनी नहीं पड़ी, वह हर चीज का पेमेंट करती थीं। मैं तो मानो उनका एक केप्ट बॉयफ्रेंड था। साथ ही ललित मोदी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, '"वह एक सेल्फ-मेड महिला हैं और वह कभी भी किसी से कुछ स्वीकार नहीं करेंगी। इसलिए जब कोई कहता है कि वह 'गोल्ड डिगर' हैं, तो नहीं में ही 'डायमंड डिगर' था, वह गोल्ड डिगर नहीं थीं, उससे कहीं ज्यादा मैं डायमंड डिगर था। जहां तक उनका सवाल है, मैं उम्मीद करता था कि मैं उनका डायमंड डिगर बनूं, क्योंकि वह वास्तव में एक हीरा थीं। जब लोगो के सामने सुष्मिता और ललित के रिश्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आयी तो वह पोस्ट वायरल होने के बाद दोनों उस साल दुनिया में सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले लोगों में शामिल हो गए थे।