अभी का दौर
हजारों कांग्रेसियों ने किया जल भवन का घेराव»वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का शुभारंभ»सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया का प्रेस सम्मेलन सम्पन्न»25 फीट गहराई में बचपन,बुरहानपुर के बच्चों की पानी से जंग»शुगर मरीजों के वरदान से कम नहीं काला आलू» 11 दिनों में चौथी बार बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमत»मानवीय भावनाओं के रंग भरती है चौपाळ»‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान’ की शुरुआत»मॉडल ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़»बुरहानपुर में बकरीद की खास तैयारी»हजारों कांग्रेसियों ने किया जल भवन का घेराव»वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का शुभारंभ»सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया का प्रेस सम्मेलन सम्पन्न»25 फीट गहराई में बचपन,बुरहानपुर के बच्चों की पानी से जंग»शुगर मरीजों के वरदान से कम नहीं काला आलू» 11 दिनों में चौथी बार बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमत»मानवीय भावनाओं के रंग भरती है चौपाळ»‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान’ की शुरुआत»मॉडल ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़»बुरहानपुर में बकरीद की खास तैयारी»

गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा प्रस्तावित

आपणो राजस्थान
 गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा  प्रस्तावित

गृहमंत्री अमित शाह का  25 मई को बीकानेर दौरा प्रस्तावित है।  गृहमंत्री  के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर  है। दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा से लेकर चिकित्सा और वीवीआईपी प्रोटोकॉल तक सभी तरीके की व्यवस्था की जा रही है...  जानकारी के मुताबिक  गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रीभजनलाल शर्मा और राज्य सरकार के कई मंत्री की भी  बीकानेर पहुंचने की संभावना हैं, जिसको लेकर   प्रशासन ने  करीब 50 अधिकारियों की विशेष टीम गठित की है। इन सभी  अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, कार्यक्रम समन्वय, चिकित्सा व्यवस्था और प्रोटोकॉल जैसी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अतिरिक्त कार्मिक तैनात करने और ड्यूटी पर लगाए जाने वाले कर्मचारियों के प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से तैयार करने के निर्देश दिए  ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े । प्रशासनिक अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दे दिए गए हैं और हर व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने भी विशेष चिकित्सा तैयारियां शुरू की है। .. हल्दीराम हृदय रोग विभाग में अलग से एक रिजर्व वार्ड तैयार किया गया है, जहां 24 घंटे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सा कर्मी की तैनाती  रहेंगी । अस्पताल प्रशासन ने चार एंबुलेंस भी पूरी तरह तैयार रखी हैं, जिन्हें बीएसएफ कैंपस, नाल एयरपोर्ट, सांचू बॉर्डर और पीबीएम अस्पताल में तैनात कर दिया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दे इन एंबुलेंस में हृदय रोग, मेडिसिन, अस्थि रोग और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जरूरी दवाइयों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और लैब तकनीशियन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने आपात स्थिति को देखते हुए ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का विशेष रिजर्व भी तैयार रखा है, जिसमें दो यूनिट ब्लड एंबुलेंस में और दो यूनिट अतिरिक्त रिजर्व में रखा गया है। प्रशासन ने ये साफ़ किया है कि  गृहमंत्री के इस  दौरे के दौरान सुरक्षा और चिकित्सा से जुड़ी हर व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से तुरंत और प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।