सीकर पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  ज्वेलरी शोरूम मालिक से 5 करोड़ की फिरौती मांगने में पुलिस ने एक फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है। गोदारा गैंग के हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ ने ज्वेलरी शोरूम मालिक से फिरौती मांगी थी। वहीं हिस्ट्रीशीटर राहुल के जीजा शिव गौतम निवासी बनवास सिंघाना झुंझुनूं ने इसके लिए एक नाबालिग स्टूडेंट से रैकी कराई थी। वहीं नाबालिग स्टूडेंट को फाइनेंस करते हुए रुपए दिए थे। स्टूडेंट्स को भी डिटेन कर लिया गया है।  फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि जनवरी महीने में सीकर के एक ज्वेलरी कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। मामले में जांच के दौरान पुलिस ने झुंझुनूं जिले के सिंघाना निवासी शिव गौतम को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच में सामने आया कि शिव गौतम गैंग के लिए हाईप्रोफाइल लोगों की रैकी करवाने और आरोपियों को फाइनेंस करने का काम करता था। आरोपी ने एक नाबालिग स्टूडेंट को करीब 20 हजार रुपए देकर ज्वेलरी कारोबारी की रैकी करवाई थी। नाबालिग को भी पुलिस ने डिटेन किया है।ASP सिंह ने बताया- आरोपी शिव गौतम झुंझुनूं में बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान चलाता है।हाईप्रोफाइल लोगों की रैकी के लिए करता था फाइनेंस  शहर के ज्वेलरी शोरूम मालिक से जनवरी महीने में विदेशी नंबरों से कॉल करके 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। ज्वेलर को बदमाश राहुल रिणाउ ने फोन करके रोहित गोदारा गैंग की धमकी दी थी। राहुल ने कहा था- यदि फिरौती नहीं दी तो जान से मार देंगे। इस मामले में ज्वेलर ने सीकर के कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने कई आरोपियों को आइडेंटिफाई किया।  जानकारी मिलने पर बदमाश राहुल के जीजा शिव गौतम को गिरफ्तार किया गया। शिव गौतम शेखावाटी में हाई प्रोफाइल लोगों की रैकी करने के लिए फाइनेंस का काम करता था।  नाबालिग को रैकी के लिए करीब 20 हजार रुपए दिए  इसे पहले सीकर पुलिस ने फतेहपुर इलाके से एक नाबालिग स्टडेंट को डिटेन किया था। जांच में जानकारी  मिली कि उसे ज्वेलरी कारोबारी की रैकी करने और इनपुट जुटाने के लिए राहुल रिनाउ ने कहा था। नाबालिग स्टूडेंट को राहुल के जीजा शिव गौतम ने इसके लिए रुपए भी दिए थे। उन रुपए से नाबालिग ने 2 जोड़ी कपड़े खरीदे और घूमने भी गया था। गोदारा गैंग के लिए राजस्थान में पैसों की ट्रेल चला रहा आरोपी पुलिस की अब तक की प्राइमरी जांच में सामने आया कि राहुल रिनाउ के इशारे पर आरोपी शिव गौतम रैकी करने वाले आरोपियों को फाइनेंस करता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी शिव गौतम शेखावाटी नहीं, बल्कि राजस्थान में गोदारा गैंग के लिए पैसों की ट्रेल चलाने में अहम किरदार है। पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा होगा।  गोदारा गैंग से 3 साल से जुड़ा है हिस्ट्रीशीटर राहुल  बता दें कि रोहित गोदारा गैंग में राहुल करीब 2-3 साल से जुड़ा हुआ है। वह फतेहपुर इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। वर्तमान में राहुल विदेश में बैठकर रोहित गोदारा के कहने पर सीकर जिले में एक दर्जन से ज्यादा और राजस्थान में भी कई व्यापारियों और बड़े लोगों को धमकियां दे चुका है।  ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा- सीकर के सर्राफा व्यापारी को धमकी देने के मामले में आरोपी शिव गौतम को कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी शिव गौतम को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।