57 दिन की अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई है, जिसमें पहले दिन करीब 9 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचेगे यात्रा का पहला जत्था गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के पारंपरिक नुनवान-पहलगाम बेस कैंप से रवाना हुआ। इस जत्थे में लगभग 4,822 श्रद्धालु शामिल थे, जो गुरुवार को ही दोनों बेस कैंपों पर पहुंच गए थे। प्रशासन के मुताबिक सुरक्षा बलों और व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को मिलाकर पहले दिन कुल लगभग 9 हजार लोग पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर कई खास इंतजाम किए गए हैं। हर 2 किलोमीटर पर ऑक्सीजन बूथ बनाए गए हैं ताकि किसी भी यात्री को सांस लेने में परेशानी न हो। बालटाल रूट पर 12 जगह वाटरप्रूफ डोम लगाए गए हैं, जिससे बारिश और खराब मौसम में भी यात्री सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा दोमेल रूट पर बड़ी स्क्रीन के जरिए लगातार मौसम की जानकारी दी जा रही है, ताकि श्रद्धालु यात्रा को लेकर अपडेट रह सके
जानकारी के लिए आपको बता दे यात्रा दो प्रमुख मार्गों से होती है—48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटा लेकिन कठिन बालटाल मार्ग। इस साल की अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने और दर्शन के बाद जल्द सुरक्षित वापसी की सलाह दी है। वहीं दूसरे जत्थे के 3,865 श्रद्धालु भी देर शाम कश्मीर पहुंचेंगे और शनिवार सुबह उन्हें भी दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा, जिससे यात्रा का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है...
