ब्यावर। शहर के मेवाडी गेट बाहर स्थित बाबा रामदेव मंदिर का तीन दिवसीय मेला शुक्रवार तथा शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 37वें वार्षिक मेले के मौके पर शुक्रवार को रात्री साढ़े आठ बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एडवोकेट रामेन्द्र शर्मा मुखय अतिथी. व्यवसायी कुलदीपसिंह राठौड विशिष्ट अतिथी तथा लालचंद प्रजापति स्वागताध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। मेले का शुभारंभ शनिवार को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष रमेशचंद जांगिड मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े नो बजे विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाषचंद जांगिड मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मंगरा विकास संस्थान के प्रधान बाबूलाल, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के रघुवीरसिंह चौहान विशिष्ट अतिथी, रमेशचंद्र जांगिड अध्यक्ष तथा केदार गर्ग स्वागतकत्र्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। मेले के मौके पर रात्री में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें समीर मयुजिकल गु्रप के कलाकर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या कार्यक्रम में संत सुखराम महाराज, श्यामराम महाराज, संत गणेशराम महाराज सहित समिति सदस्य शिरकत करेंगे। 13 सितबंर को प्रात: सवा सात बजे अखंड ज्योत के साथ आरती भोग प्रसाद वितरण के साथ मेले का शुभारंभ होगा। मेले में श्रद्धालुओं के लिए झूले-चकरी तथा खाने-पीने की चाट-पकौडी के स्टालों की व्यवस्था की गई है। मेले के मौके पर शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें समीर मयुजिकल गु्रप के जूनियर सुनिल भट्ट अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र जांगिड, मंत्री नरेन्द्रसिंह बंजारा तथा कोषाध्यक्ष लालचंद प्रजापति ने सभी जिलेवासियों से उक्त सभी धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मेले में भाग लेने का आग्रह किया है