Thursday, 4 June 2026
अभी का दौर
TMC में 28 साल की सबसे बड़ी टूट: 60 विधायकों ने किया विद्रोह, रीताब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग हुआ गुट»राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर लगाया दांव, साधे जाट-गुर्जर समीकरण»भाजपा का प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान घोषित»नेपानगर में “लापता विधायक” पोस्टर से गरमाई राजनीति»विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का प्रदर्शन.»सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलासा । »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव.»जीतू पटवारी ने भाजपा को बताया “कैंसर”»पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड में शोक »धार जिले में जनजातीय कार्य विभाग का कारनामा »TMC में 28 साल की सबसे बड़ी टूट: 60 विधायकों ने किया विद्रोह, रीताब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग हुआ गुट»राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर लगाया दांव, साधे जाट-गुर्जर समीकरण»भाजपा का प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान घोषित»नेपानगर में “लापता विधायक” पोस्टर से गरमाई राजनीति»विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का प्रदर्शन.»सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलासा । »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव.»जीतू पटवारी ने भाजपा को बताया “कैंसर”»पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड में शोक »धार जिले में जनजातीय कार्य विभाग का कारनामा »

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर लगाया दांव, साधे जाट-गुर्जर समीकरण

जयपुर संभाग
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर लगाया दांव, साधे जाट-गुर्जर समीकरण

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए दो उम्मीदवार, संगठन और सामाजिक संतुलन को साधने की रणनीति
 

मुख्य बिंदु

  • भाजपा ने राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
  • 18 जून को होगा मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे
  • जाट और गुर्जर वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा फैसला
  • राजस्थान विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा मजबूत स्थिति में

 

जयपुर: राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान से अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया तथा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इसे भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों को देखते हुए माना जा रहा है कि पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान में रखा है।

तीन सीटें हो रही हैं खाली

राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 20 जून को समाप्त हो रहा है। इनके कार्यकाल खत्म होने के बाद तीनों सीटें रिक्त हो जाएंगी, जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए भाजपा दो सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में है। इसी गणित के आधार पर पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

जाट और गुर्जर वोटर्स को संदेश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने इस चयन के जरिए प्रदेश के दो प्रभावशाली समुदायों को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है। डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से भाजपा संगठन का प्रमुख चेहरा रहे हैं और जाट समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वहीं अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने गुर्जर समुदाय को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।

सतीश पूनिया को हाल ही में बिहार विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी और वर्तमान में वे हरियाणा भाजपा के प्रभारी हैं। दूसरी ओर अलका गुर्जर लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।

8 जून तक दाखिल होंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्र विधानसभा भवन के कक्ष संख्या-106 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी।

गौरतलब है कि देश के विभिन्न राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव और कुछ सीटों पर उपचुनाव भी प्रस्तावित हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश से तीन-तीन सीटों पर चुनाव होने हैं।