सीएम डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बटालियन बनाने की घोषणा की। साथ ही खंडवा-मुदी मार्ग निर्माण को 15 सितंबर तक प्रशासकीय स्वीकृति देने की घोषणा की। खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में किसानों को 3300 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया। यह राशि 82 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित कि गई।खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश के मुख्यिा सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने इस दौरान कांग्रेस में किसानों की माली हालत खराब होती थी लेकिन भाजपा सरकार के बाद से किसान उन्नत हो गया है। आज जिले से ककड़ी की फसल से किसान लाखों रूपए का मुनाफा कमा रहे है। यह सब भाजपा सरकार के कारण है। आज युजीसी लागू कर एक समान संहिता को प्रदेश में लागू करने का हमने प्रयास किया। सब युजीसी का सर्वे हो रहा था तब कई मुस्लिम महिलाओं और पुरुषो ने इसका समर्थन किया। आज यूजीसी में कोई भेदभाव नहीं होगा यहां सबके हित में काम होगा। इस अवसर पर सीएम ने उन्नत किसान और सोशल मीडिया इंफ्यूलंसर का सम्मान भी किया। सीएम ने सिंगल क्लिक से 82 लाख किसानों के खाते में 3300 करोड़ से अधिक की राषि हस्तांतरित की। उन्होंने मंत्री विजय शाह की मांग पर खंडवा में बटालियन की मांग को पुरा करते हुए इसकी घोशणा की। लंबे समय से खंडवा-मुंदी मार्ग को लेकर परेशान हो रही जनता को सौगात देते हुए फिर एक बार सीएम ने 15 सिंतबर तक खंडवा मुंदी मार्ग की स्वीकृति देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री विजह शाह, महापौर अमृता यादव, विधायक नारायण पटेल, छाया मोरे सहित बड़ी संख्या में किसान और लाडली बहनाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी।
खंडवा को सीएम मोहन यादव की सौगात
मध्य प्रदेश
