मंदसौर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इन कार्रवाइयों से शहर वास्तव में अतिक्रमण मुक्त हो रहा है? शहर के अलग-अलग इलाकों में लगभग रोजाना अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देखने को मिलती है। कभी मुख्य मार्ग पर, कभी बाजार क्षेत्र में तो कभी कॉलोनियों में नगर पालिका का अमला पहुंचता है। इसके बावजूद अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मामलों में 181 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद ही नगर पालिका कार्रवाई करती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि अतिक्रमण हटाने का अभियान लंबे समय से चल रहा है, तो फिर बार-बार उसी तरह की कार्रवाई की जरूरत क्यों पड़ रही है?शहर में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी लंबे समय से नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों के पास है। नागरिकों का कहना है कि यदि अभियान लगातार चल रहा है, तो इसके स्थायी परिणाम दिखाई देने चाहिए। कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या कार्रवाई केवल शिकायत आधारित है या फिर कोई व्यापक और स्थायी योजना भी बनाई गई है?लोगों का मानना है कि यदि अतिक्रमण हटता है और कुछ समय बाद फिर उसी स्थान पर अतिक्रमण हो जाता है, तो यह व्यवस्था की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका केवल अस्थायी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसी ठोस व्यवस्था बनाए जिससे अतिक्रमण दोबारा न हो।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मंदसौर में अतिक्रमण हटाने का अभियान स्थायी समाधान की ओर बढ़ेगा, या फिर कार्रवाई का सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा?
मंदसौर में अतिक्रमण पर कब लगेगी लगाम?
मध्य प्रदेश
