Wednesday, 30 September 2026
अभी का दौर

खंडवा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: पिंजरे में तोता और भैंस के आगे बीन बजाकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

संक्षेप में

खंडवा में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। घंटाघर पर पिंजरे में तोता और भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया, साथ ही मतदाता सूची से नाम गायब होने का आरोप लगाया गया।

मुख्य बातें

  • खंडवा के घंटाघर पर कांग्रेस ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शन के दौरान पिंजरे में तोता और भैंस के आगे बीन बजाई गई।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
  • एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम गायब होने का आरोप लगाया गया।
मध्य प्रदेश
खंडवा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: पिंजरे में तोता और भैंस के आगे बीन बजाकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

बुधवार को खंडवा के घंटाघर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पिंजरे में बंद तोता और भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहने एक व्यक्ति को हाथों में जंजीर बांधकर सड़क पर घुमाया गया। वहीं, पिंजरे में बंद तोते को प्रतीक बनाते हुए कांग्रेस ने तंज कसा कि इसी तोते में चुनाव आयोग की जान अटकी हुई है, जिसकी चाबी केंद्र सरकार के पास है।

मतदाता सूची से नाम गायब होने का आरोप

शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि खंडवा में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत कई मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले नियमित रूप से मतदान करते आ रहे थे, वे अब अपने नाम कटने के बाद दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के फैसलों से देश के लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर प्रहार हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी मुनीश मिश्रा और शहर अध्यक्ष ने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है और जब तक आयोग निष्पक्ष कार्यप्रणाली नहीं अपनाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।