Wednesday, 3 June 2026
अभी का दौर
सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव»बुरहानपुर के केला किसानों को राहत की उम्मीद»इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी शुरू»भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब अवैध वाहनों पर होगी कार्यवाही »गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग»सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के नए आयाम-मदन राठौड़»हनुमान बेनीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें पुराने केस में हुई FIR दर्ज »इंदौर आईआईएम वैभव सूर्यवंशी पर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी करेगा»छिंदवाड़ा की डॉग लवर मोहिनी की अनोखी दास्तां »सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव»बुरहानपुर के केला किसानों को राहत की उम्मीद»इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी शुरू»भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब अवैध वाहनों पर होगी कार्यवाही »गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग»सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के नए आयाम-मदन राठौड़»हनुमान बेनीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें पुराने केस में हुई FIR दर्ज »इंदौर आईआईएम वैभव सूर्यवंशी पर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी करेगा»छिंदवाड़ा की डॉग लवर मोहिनी की अनोखी दास्तां »

'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, FWICE को दी सलमान खान को बैन करने की खुली चुनौती

फिल्मी फीवर
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, FWICE को दी सलमान खान को बैन करने की खुली चुनौती

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर छिड़ा विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। रणवीर सिंह द्वारा अचानक इस मेगा-बजट फिल्म को छोड़ने के बाद, फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद फेडरेशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। इस फैसले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है और कई सितारे रणवीर के समर्थन में आ गए हैं। इसी कड़ी में अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी रणवीर सिंह के बचाव में उतर आई हैं और उन्होंने FWICE तथा फरहान अख्तर पर तीखा हमला बोला है।
राखी सावंत का FWICE पर फूटा गुस्सा
मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत बेहद गुस्से में नजर आईं। उन्होंने रणवीर सिंह पर लगे बैन की कड़े शब्दों में निंदा की। राखी ने कहा: "मैं उन लोगों की कड़ी निंदा करती हूं जिन्होंने रणवीर को बैन करने का फैसला लिया है। मुझे इस बात पर बहुत गुस्सा आ रहा है। रणवीर आज फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार हैं, और यही वजह है कि लोग उनसे जलते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने बिना किसी गॉडफादर के, सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल किया है।"

"दम है तो सलमान भाई को टच करके दिखाओ"
राखी सावंत यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने फेडरेशन को सीधे चुनौती देते हुए बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान का भी जिक्र किया। राखी ने FWICE को ललकारते हुए कहा, "अगर इन लोगों में इतनी ही ताकत और दम है, तो सलमान खान को बैन करके दिखाएं। सलमान भाई को टच करके तो बताओ, वो अकेले ही सबकी बैंड बजा देंगे। किसी में इतनी हिम्मत नहीं है।"

फरहान अख्तर पर साधा निशाना
फरहान अख्तर पर पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप लगाते हुए राखी ने कहा कि फरहान काफी समय से चर्चा से बाहर थे। अब वो रणवीर सिंह के नाम का सहारा लेकर खुद के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कौन होगा नया डॉन?

गौरतलब है कि साल 2023 में रणवीर सिंह को 'डॉन 3' के लिए साइन किया गया था, जिसका एक प्रोमो भी रिलीज हुआ था। लेकिन अब रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद चर्चा है कि मेकर्स ऋतिक रोशन को नए 'डॉन' के रूप में कास्ट कर सकते हैं।