Wednesday, 3 June 2026
अभी का दौर
बड़वानी की कन्या छात्रावास की 50+ छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार»विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का प्रदर्शन»सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव»बुरहानपुर के केला किसानों को राहत की उम्मीद»इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी शुरू»भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब अवैध वाहनों पर होगी कार्यवाही »गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग»सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के नए आयाम-मदन राठौड़»हनुमान बेनीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें पुराने केस में हुई FIR दर्ज »बड़वानी की कन्या छात्रावास की 50+ छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार»विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का प्रदर्शन»सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव»बुरहानपुर के केला किसानों को राहत की उम्मीद»इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी शुरू»भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब अवैध वाहनों पर होगी कार्यवाही »गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग»सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के नए आयाम-मदन राठौड़»हनुमान बेनीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें पुराने केस में हुई FIR दर्ज »

गोविंदा का दिल जीतने के लिए सुनीता ने 15 की उम्र में ही सीख लिया था खाना बनाना, खुद किया बड़ा खुलासा!

फिल्मी फीवर
गोविंदा का दिल जीतने के लिए सुनीता ने 15 की उम्र में ही सीख लिया था खाना बनाना, खुद किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड के 'चीची' यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत और मजबूत कपल्स में से एक मानी जाती है। सुनीता आहूजा अक्सर अपनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक ऐसा दिलचस्प खुलासा किया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

बेटी टीना के शो में खोला वैवाहिक जीवन का राज

दरअसल, सुनीता आहूजा हाल ही में अपनी बेटी टीना आहूजा के टॉक शो 'मां है ना' में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और गोविंदा के साथ अपने शुरुआती दिनों के कई मजेदार किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान जब सुनीता से पूछा गया कि क्या उन्हें खाना बनाना पसंद है? तो उन्होंने बेहद देसी और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "खाना बना-बना के तो पति पटाया है ना।"

15 साल की उम्र में सीखी कुकिंग

सुनीता ने बताया कि जब वह महज 15 साल की थीं, तभी से उन्होंने कुकिंग सीखनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा, "मैंने बहुत जल्दी शादी कर ली थी और मेरे पति (गोविंदा) को खाने का बेहद शौक था।" गोविंदा के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर जाता था, इसलिए सुनीता ने इतनी छोटी उम्र में ही रसोई की कमान संभाल ली ताकि वह अपने होने वाले पति को इम्प्रेस कर सकें। आज भी दोनों के बीच का यह प्यार खाने के जरिए बखूबी नजर आता है।

मार्च 1987 में हुई थी गुपचुप शादी

गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब वे काफी छोटे थे। एक फैमिली कनेक्शन के जरिए दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब दोनों ने डेटिंग शुरू की, तब गोविंदा 21 साल के थे और सुनीता सिर्फ 15 साल की थीं।

गोविंदा के स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचने से पहले ही, इस कपल ने मार्च 1987 में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए—बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा।

पिछले कुछ सालों में गोविंदा और सुनीता ने अपने उतार-चढ़ाव, पारिवारिक रिश्तों और आपसी मतभेदों पर हमेशा खुलकर बात की है। यही वजह है कि फैंस आज भी इस जोड़ी के हर अंदाज को बेहद पसंद करते हैं।