मशहूर कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा सोमवार को जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में विवाह बंधन में बंधेगी शादी समारोह को लेकर जोधपुर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को आईटीसी वेलकम होटल में आयोजित संगीत समारोह में पूरा परिवार बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमा। प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले की शानदार प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए, वहीं शैलेश लोढ़ा, उनकी पत्नी और बेटी स्वरा ने भी मंच पर डांस कर इस खास मौके को यादगार बना दिया। इससे पहले उम्मेद भवन पैलेस में मेहंदी की रस्में निभाई गईं और परिवार ने शाही माहौल के बीच विशेष फोटोशूट भी करवाया।

सोमवार को होने वाले विवाह समारोह में बॉलीवुड और साहित्य जगत की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। अभिनेता राकेश बेदी, रजा मुराद, गीतकार मनोज मुंतशिर और गायक गुरदीप मेहंदी समेत कई सेलिब्रिटी जोधपुर पहुंचे मेहमानों के स्वागत के लिए उम्मेद भवन पैलेस के बाहर घोड़ों, ऊंटों और नगाड़ों के साथ राजशाही व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे आयोजन में  पारंपरिक राजस्थानी शाही रंग नजर आया संगीत समारोह के लिए आईटीसी होटल को लाल रंग की विशेष थीम पर सजाया गया, जबकि उम्मेद भवन पैलेस में भी विवाह के लिए अलग और भव्य थीम तैयार की गई 

आपको बता दे इससे पहले स्वरा लोढ़ा और शाश्वत का प्री-वेडिंग समारोह मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की इस समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान शैलेश लोढ़ा और गजेंद्र सिंह शेखावत ने साथ मिलकर लोकप्रिय गीत 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाकर सभी मेहमानों का दिल जीता अब जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली यह शाही शादी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है...