Header Advertisement

गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर

फिल्मी फीवर
गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर

बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी की बात का ऐलान सबके सामने फिर से एक और बार कर दिया है , आमिर खान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैटसे 5 जुलाई 2026 को शादी करने जा रहे हैं। यह पुष्टि उन्होंने अमेरिका में रहते हुए एक इंटरव्यू में की। कुछ महीने पहले उन्होने ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं। और वह रिश्ते को और मजबूत करना चाहते है | साथ ही उन्होंने कहा की गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे रिश्ते की अगली शुरुआत है। आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। और आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलूनऔर फैशन प्रोफेशनल हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे मुंबई में 'बीब्लंट' सैलून चलाती हैं और इससे पहले बेंगलुरु में भी सैलून चेन से जुड़ी रही हैं।  वे अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम कर रही हैं। आमिर खान की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। दोनों पिछले दो साल से ज्यादा समय से मुंबई में साथ रह रहे हैं। गौरी स्प्रैट  वे एक मिश्रित संस्कृति वाले परिवार से आती हैं, जिसमें उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर खान के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है।

Advertisement