Header Advertisement

कूनो नेशनल पार्क में दुर्लभ कैराकल की मौजूदगी दर्ज

मध्य प्रदेश
कूनो नेशनल पार्क में दुर्लभ कैराकल की मौजूदगी दर्ज


मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। पार्क में लगाए गए कैमरा ट्रैप सर्वेक्षण के दौरान एक दुर्लभ और रहस्यमयी जंगली बिल्ली प्रजाति कैराकल की तस्वीर रिकॉर्ड हुई है।वन विभाग के अनुसार, यह कैराकल कई वर्षों बाद इस क्षेत्र में फिर से दिखाई दिया है, जो इसके प्राकृतिक आवास में संभावित वापसी का संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह खोज क्षेत्र की जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति एक बार फिर संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश दे रही है।वन्यजीव विशेषज्ञों और प्रकृति प्रेमियों ने इसे कूनो नेशनल पार्क ओर चीतों  प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। कूनो आज देश में वन्यजीव चीता संरक्षण के एक सफल मॉडल के रूप में तेजी से उभर रहा है, जहां लगातार दुर्लभ प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
 

Advertisement