Header Advertisement

खाटूश्याम मंदिर दर्शन निकास मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

आपणो राजस्थान
खाटूश्याम मंदिर दर्शन निकास मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

बाबा श्याम के दर्शन निकास मार्ग को चौड़ा करने के लिए शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगरपालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी के निर्देशन में एसआई सुरेन्द्र कुंडी एवं पालिका टीम ने नोटिस अवधि पूरी होने के बाद अभियान चलाया।कार्रवाई बाबा श्याम के नए दर्शन निकास मार्ग से गुवाड़ चौक तक की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रामनिवास बौचल्या, पटवारी रोहिताश सैपट सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।ईओ चौधरी ने बताया कि पहले चरण में गुवाड़ चौक से मंदिर के नए निकासी मार्ग तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में आगे के मार्ग पर भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने इस मार्ग को 40 फीट चौड़ा करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत प्रशासन ने अभियान शुरू किया है।करण वर्मा की ओर से नगर पालिका परिसर में तुलसी महोत्सव का आयोजन किया गया । आयोजन में मुख्य अतिथि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने  कहा कि ये तुलसी के पौधों का वितरण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । उन्होंने तुलसी के पौधे की विशेषता बताते हुए कहा ही ये बेहद ही पवित्र ओर औषधीय पौधा हैं।ये पर्यावरण के  साथ साथ  घर के लिए भी बहुत ही उपयोगी ओर घर में सकारात्मक प्रभाव वाला पौधा है। तुलसी महोत्सव कार्यक्रम में करण वर्मा की ओर  मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं ,ओर आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने महिलाओ एवं नगर में अन्य महिलाओं को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया । इस अवसर पर राकेश मलोया , प्रवीण निमावास, बालकिशन वर्मा, अमित कुमार,मोहित वर्मा , हितेश वर्मा , सहित अन्य नागरिक ओर नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Advertisement