Header Advertisement

मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग

मध्य प्रदेश
मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग

देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत मिसाल शुक्रवार को रीवा में देखने को मिली। मुस्लिम समाज के आवाम फाउंडेशन ने आगे आकर केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग की है। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि पूरे गौवंश को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, इस दौरान उन्होंने हाथों में कबूतर लेकर देश में शांति और अमन-चैन का संदेश भी दिया, जिसे ज्ञापन देने के बाद उड़ा दिया गया।अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर, कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समाज के आवाम फाउंडेशन के लोगों का, कहना है कि। चूंकि देश की 80 फीसदी हिंदू आबादी की आस्था गाय से जुड़ी हुई है, इसलिए वे इस भावना का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू भाइयों की आस्था का वे दिल से सम्मान करते हैं। अगर पूरे देश में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलता है, तो मुस्लिम समाज भी मिलकर इसकी सुरक्षा और सेवा में आगे आएगा। हाथों में शांति के प्रतीक कबूतरों को थामे इन लोगों ने साफ संदेश दिया कि, इस्लाम दूसरों के धर्म और आस्था का सम्मान करना सिखाता है। ये कबूतर इस बात का प्रतीक हैं कि मुस्लिम समाज देश में केवल शांति, प्यार और एकता चाहता है। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि, शहर में गौ सेवा और गौ सुरक्षा की एक टीम गठित की जाए। और उसमें मुस्लिम समाज के लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। गौवंश के मांस का निर्यात पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए इसके अलावा कई और मांगे है जिसको लेकर मुस्लिम समाज के आवाम फाउंडेशन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।

Advertisement