BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ की भगवा EV कार चर्चा में आयी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन दिनों नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है.... जिसको लेकर वो काफी चर्चा में है... दरअसल, यह कार मदन राठौड़ को उनके एक करीबी दोस्त ने भगवा रंग में कस्टमाइज की गई एक आधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल कार उपहार में दी है। यह कार अब सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी विजन की प्रतीक तस्वीर बनकर सामने आ रही है। बता दे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इसी भगवा रंग की EV कार से जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मीडियाकर्मियों की नजरें इस खास गाड़ी पर टिक गईं। कार का भगवा रंग और उसका इलेक्ट्रिक मॉडल होना लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना...
प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके एक बेहद करीबी दोस्त के पास दो इलेक्ट्रिक कारें थीं, जिनमें से एक उन्होंने उन्हें गिफ्ट में दी लेकिन खास बात यह रही कि इस कार को पूरी तरह भगवा रंग में कस्टमाइज किया गया था जो भाजपा की पहचान और विचारधारा से जुड़ा प्रतीक है। राठौड़ का कहना है कि अब वे संगठनात्मक दौरों से लेकर , पार्टी की बैठकों और दैनिक यात्राओं के लिए भी इसी इलेक्ट्रिक वाहन का ज्यादा उपयोग करेंगे। उनका मानना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं और जनप्रतिनिधियों को समाज के सामने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए, जो पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देते है.....
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन एनर्जी को अपनाने की अपील करते हैं। भारत हर साल कच्चे तेल के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च करता है, ऐसे में अगर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया जाये तो इससे न केवल प्रदूषण कम होता है बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलती है... मदन राठौड़ ने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी का जो देश को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने का जो विजन है, हम संगठन स्तर पर उसकी पालना करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। इसलिए मैंने अब इलेक्ट्रिक व्हीकल से यात्रा करने का सोचा है, ताकि समाज में भी सकारात्मक संदेश फैले
वही कुल मिलाकर राजनीतिक गलियारों में इस भगवा EV कार को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही है तो वही भाजपा कार्यकर्ता इसे पार्टी की आधुनिक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से जोड़कर बता रहे हैं, जबकि एक तरफ सोशल मीडिया पर भी इस कार की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी हैं। वही कई लोग तो इसे भाजपा की ग्रीन पॉलिटिक्स और भगवा ब्रांडिंग का नया उदाहरण बता रहे हैं। फिलहाल मदन राठौड़ की यह नई इलेक्ट्रिक कार राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बन गयी है।







