मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राज राजेश्वरी मंदिर में बुधवार को अष्टमी और महानवमी के पावन अवसर पर विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने यहां विधि-विधान के साथ जगत जननी माँ जगदम्बा की आराधना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए माँ दुर्गा के स्वरूप में कन्याओं का पूजन और वंदन भी किया।
'बेटियां साक्षात शक्ति का स्वरूप'
अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में बेटियों के महत्व को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने कहा- "बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का पावन स्वरूप हैं, जिनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से महकाते हैं। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा परम संकल्प है।"
उन्होंने आदिशक्ति माँ भवानी से राज्य के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
