Header Advertisement

धार के निसरपुर क्षेत्र में रेत-मुरम के अवैध खनन का आरोप

मध्य प्रदेश
धार के निसरपुर क्षेत्र में रेत-मुरम के अवैध खनन का आरोप


निसरपुर क्षेत्र में कई वर्षों से निरंतर खनन माफियाओं के द्वारा नर्मदा नदी ओर उरी बागनी नदी के तटीय क्षेत्रों तथा शासकीय खनिज संपदा पर रेत मुरम ओर मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है कई बार क्षेत्रीय लोगों ओर स्थानीय लोगों के विरोध पर खनन माफिया उग्र हो कर मारपीट तक पर उतारू हो जाते हैं!हाल ही में ताजा मामला निसरपुर क्षेत्र से सामने आया है जहां मंगलवार को नियमित होने वाली जन सुनवाई में सामने आया है जहां कुक्षी के लोक सेवा सभागार में जिला कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई में ग्राम कडमाल निवासी बुजुर्ग सुखदेव पिता लालिया अवैध खनन के खिलाफ बेटे बहु के साथ शिकायत लेकर जिला पंचायत धार सीईओ अभिषेक चौधरी के समक्ष पहुंचा बुजुर्ग ने जिला पंचायत सीईओ से अनुरोध करते हुए अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की जिस पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने बुजुर्ग जल्द कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया!वही मीडिया से चर्चा करते हुए बुजुर्ग सुखदेव पिता लालिया ने बताया कि में पिछले 30 वर्षों से बंजर पड़ी ग्राम गहलगांव स्थित भूमि को सही कर अपने परिवार के भरण पोषण हेतु उस जमीन के टुकड़े पर खेती किसानी करते आ रहा हूं साथ ही पिछले कुछ वर्षों से जमीन का टुकड़ा सरदार सरोवर बांध परियोजना की डूब में आ जाता है जिससे वर्तमान में एक ही फसल ले पाता हूं जिस पर भी खनन माफियाओं की नजर पड़ गई ओर मेरे कब्जे वाली उक्त शासकीय भूमि से अवैध खनन करना शुरू कर दिया जिसकी लिखित शिकायत मेरे द्वारा तहसील कार्यालय में की गई लेकिन खनन माफियाओं की पैठ के आगे उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई! ओर निरंतर उस जमीन पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर सैकड़ों ट्राली मुरम ओर मिट्टी खोद दी गई जिसका विरोध दो दिन पूर्व मेरे बेटे विष्णु पिता सुखदेव ने खनन माफिया आशुतोष सेन के घर जाकर की जिसके बाद आशुतोष सेन ओर उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने बेरहमी से मारपीट की ओर मेरे बेटे को लहूलुहान कर दिया जिसके बाद हमने पुलिस चौकी निसरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई …बता दें कि पीड़ित बुजुर्ग जिस व्यक्ति की अवैध खनन ओर कथित तौर बेटे के मारपीट करने की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति आशुतोष सेन तथाकथित तोर पर अपने आप को पत्रकार बताकर धौंस के दम पर अवैध खनन को लंबे अर्शे से अंजाम देते आ रहा है साथ ही आए दिन अपने अवैध खनन के कार्यों की वीडियो सोशल मीडिया ओर फेसबुक अपलोड करता है बहरहाल देखना होगा खनन माफियाओ पर किस प्रकार की कार्यवाही की जाती है

Advertisement