मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को उदयपुर के दूध तलाई वन परिक्षेत्र में चंदन का पौधारोपण कर 'चंदन वन' की स्थापना की तथा राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को हरित और समृद्ध बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने चंदन पेड़, वन एवं वन उपज तथा 'पंच गौरव' पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने ड्रोन सीडिंग प्रक्रिया का शुभारम्भ किया और वॉच टावर से दूरबीन के जरिए वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद उदयपुर शहर के बाजार में पैदल चलकर आमजन से मुलाकात की और बच्चों को दुलार किया। इस दौरान जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, सांसदगण, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में किया ‘चंदन वन’ का शुभारम्भ
आपणो राजस्थान
