सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 29 जून को 24 कैरेट सोना 2,038 रुपये महंगा होकर 10 ग्राम के लिए 1.42 लाख रुपये पर पहुंच चूका है, वही अगर चांदी की बात करे तो चांदी में 5,059 रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है और इसकी कीमत 2.22 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले सोना 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वही वर्ष 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब 9 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.42 लाख रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि चांदी ने हाल के दिनों में तेजी दिखाई है, लेकिन साल की शुरुआत की तुलना में यह अब भी करीब 8 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो फिलहाल 2.22 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है। इस साल दोनों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आपको बता दे 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की बढ़ती सुरक्षित निवेश की मांग के चलते आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।
सोना-चांदी के दामों में फिर तेजी
दिल्ली

