मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजगढ़ जिला की सारंगपुर विधानसभा में स्थित भैंसवा माता मंदिर परिसर में दूध तलाई में जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 19 मार्च से चल रहे "जल गंगा संवर्धन अभियान" के समापन समारोह में सहभागिता कर संबोधित किया। जहां सीएम मोहन यादव,पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल,राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री मोहन नागर , सांसद रोडमल नागर,विधायक अमरसिंह यादव ,विधायक हजारीलाल दांगी,विधायक मोहन शर्मा ,सहित जिलेभर के भाजपा नेता जनप्रतिनिधि शामिल हुए।जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व प्रसिद्ध बिजासन माता के धाम माथा टेकर आशीर्वाद लिया ओर पूजा आरती की।इसकी बाद दूध तलाई में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन करपौधारोपण किया ,गौ पूजा कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ₹352 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं एवं जिले के सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन केंद्रों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री जी ने दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल एवं महिला सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करते हुए लखपति दीदी समूहों को 11 इलेक्ट्रिक वाहन वितरित किए।
सारंगपुर में “जल गंगा संवर्धन अभियान” का भव्य समापन
मध्य प्रदेश

