दीवाना' से शुरू हुआ किंग खान का सफर
बॉलीबुड के मशहूर बादशाह शाहरुख खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं। शाहरुख खान की पहली फिल्म 'दीवाना' को रिलीज हुए आज 34 साल पूरे हो गए हैं। 26 जून 1992 को रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। इस खास मौके पर शाहरुख मंगलूरु में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने मशहूर सिग्नेचर पोज़ दिए, अपने सुपरहिट गानों पर डांस किया और फैंस के साथ खूब बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मंगलूरु से जुड़ी अपने बचपन की कुछ यादें भी साझा कीं। खास बात यह रही कि शाहरुख ने फैंस को कन्नड़ भाषा में संबोधित किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग बेहद खुश हो गए और उन्होंने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। शाहरुख खान इस इवेंट में बचपन की एक तस्वीर लेकर पहुंचे थे। इवेंट के बीच उन्होंने जेब में रखी वो तस्वीर निकालकर ऑडियंस को दिखाई, जो उनके अनुसार, उनके बचपन की इकलौती तस्वीर है। शाहरुख ने तस्वीर दिखाते हुए कहा, ‘भले ही इस समय यह तस्वीर थोड़ी अटपटी लगे, क्योंकि मैं इसमें बिना कपड़ों के हूं। ये मेरे पास मेरे बचपन की इकलौती तस्वीर है, जो मंगलूरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के बाल्टी में हूं। शाहरुख खान के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। इसके अलावा किंग खान के नए लुक को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने वहां मौजूद लोगों से भी बात की। इसका अलावा शाहरुख खान अपनी फिल्मों के डायलॉग भी बोलते दिखाई दिए। इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को शाहरुख खान के फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। एक ऐसी फिल्म, जिसमें एक्ट्रेस की एंट्री सेकेंड हाफ में हुई थी। फिर भी लोगों को शाहरुख की एक्टिंग खूब पसंद आई। गुड्डू धनोआ ने बताया कि किंग खान को इस फिल्म के लिए 11 हजार साइनिंग अमाउंट और 1.50 लाख रुपए एक्टिंग फीस दी गई थी।
ऋषि कपूर को फिल्म का गाना 'ऐसी दीवानगी' इतना पसंद आया था कि वो खुद इस गाने को करना चाहते थे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। गाना शाहरुख पर फिल्माया गया था। इस फिल्म से शाहरुख खान ने इडंस्ट्री में खास पहचान बना ली और आगे हिट देते हुए टॉप एक्टर्स में शामिल हुए। आज शाहरुख बॉलीवुड के सबसे कामयाब एक्टर हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे रईस एक्टर्स में भी होती है।

