Header Advertisement

नीमच में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप

मध्य प्रदेश
नीमच में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप

नीमच जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एक आदिवासी परिवार ने अपनी पैतृक कृषि भूमि पर फर्जी विक्रय पत्र के आधार पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है। परिवार का आरोप है कि ग्राम सेमली चंद्रावत स्थित उनकी कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे व्यक्ति के नाम दर्शाया गया है।पीड़ित परिवार ने शिकायत में बताया कि उक्त भूमि उनके पूर्वजों की पैतृक संपत्ति है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि जब वे अपने खेत पर पहुंचे तो आरोपित पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपित उन्हें जमीन से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं और उनकी कृषि भूमि पर अवैध रूप से अधिकार जमाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले को लेकर परिवार ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।परिवार ने कलेक्टर से फर्जी विक्रय पत्र की निष्पक्ष जांच कर उसे निरस्त करने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी जमीन और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisement