सुमेरपुर 3 सितंबर निकाय चुनाव 2026 को लेकर आज नाम वापसी के अंतिम दिन तखतगढ़ में वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस की प्रत्याशी सोहनलाल नाम वापस लेने के बाद भाजपा की प्रत्याशी राजेश कुमावत ने भी नाम वापस लेने के बाद 22 नंबर में निर्दलीय महिला प्रत्याशी शिल्पा कुमावत निर्विरोध जीत हुई, वार्ड संख्या 22 में जांच के बाद चार प्रत्याशी रहे थे, कांग्रेस बीजेपी व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लेने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पा कुमावत की जीत हुई,आपको बता दे की राजेश कुमावत ने नाम वापस लेने के बाद भाजपा के प्रभारी भारताराम देवासी ने मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी के खिलाफ में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व को जानकारी दी गई है, प्रदेश नेतृत्व कार्रवाई करेंगे,
जीत के बाद भी बीजेपी के साथ
वार्ड संख्या 22 के प्रत्याशी राजेश कुमावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं भाजपा के साथ हूं मेरी पत्नी निर्विरोध जीतने के बाद भी भाजपा के साथ रहेगी, हम भाजपा को धोखा नहीं दे सकते हैं यह बात उन्होंने कई है अब देखना यह होगा क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए इस बार महिला जनरल आरक्षण सीट है समीकरण किस तरफ जाएगा चुनाव होने के बाद नतीजे आने के बाद क्लियर होगा,
लगाए गंभीर आरोप
वही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा व नेता अनराज मेवाड़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा स्थानीय विधायक एवं मंत्री जोराराम कुमावत की जाति समीकरण के कारण यह सब करवाया है क्योंकि कुमावत को अध्यक्ष पद बनाने के लिए यह समीकरण बताया है यह आरोप कांग्रेस के नेताओं ने मंत्री पर लगाया है,उन्होंने नगर पालिका बोर्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ में भी का है कि भाजपा के राज्य में भ्रष्टाचार खूब हुआ है हम लोगों ने मामले उठाए लेकिन सरकार होने के कारण हमारी आवाज दबाई गई लेकिन जनता की आवाज नहीं दबाएंगे, जनता निकाय चुनाव में उनका जवाब देगी,
