केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय दौरे पर रायसेन पहुंचे उनका यह दौरा जिले के शैक्षणिक विकास बेटियों के प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण और केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रहा शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम शिवराज से चीनी महंगी विषय पर किया सवाल शिवराज ने कुर्सी छोड़ते समय बोला सब ठीक हो जाएगा । रायसेन पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और छात्राओं के प्रोत्साहन के लिहाज से बेहद खास रहा। शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी बेटी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए छात्राओं की सहायता के लिए स्थापित हेल्प डेस्क के जरिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के पात्रता नियम, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज अपलोड करने की पूरी सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों की छात्राओं से संवाद किया और पात्र छात्राओं को समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह और राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।प्रतिभाओं के सम्मान की कड़ी में केंद्रीय मंत्री ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके बाद उन्होंने परिसर में नवनिर्मित कम्प्यूटर लैब का फीता काटकर लोकार्पण किया और लैब का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से आत्मीय बातचीत की पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए केंद्रीय मंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और सभी नागरिकों से पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया दौरे के अंतिम चरण में केंद्रीय मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण कार्यों के सख्त निर्देश दिए।
शिवराज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप
मध्य प्रदेश
