अंता गढ़ परिसर स्थित पुराने स्कूल भवन को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना
अंता में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।गत शनिवार मध्यरात्रि को गढ़ परिसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुराने ओर सुने स्कूल भवन को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए आधा दर्जन से अधिक कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखे सामान व श्रीराम कलां मंडल के एक कमरे में रखे रामलीला मंचन के आवश्यक सामान चोरी कर फरार हो गए।श्रीराम कलां मंडल अध्यक्ष हरीश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धननाथ मंदिर के पुजारी ने सूचना दी कि स्कूल के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और गेट खुले हे।इस सूचना पर जब वहां जाकर देखा तो मुख्य द्वार का ताला ओर रामलीला मंचन के सामान रखने वाले कमरे का ताला टूटा मिला।वही जब कक्ष में देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला,ओर संदूकें बिखरी पड़ी हुई नजर आई।संदूकों में रखे सामान को जब चेक किया तो उनमें रखी महंगी आर्टिफिशियल डायमंड की ज्वैलरी,किरदार में पहने जाने वाले महंगे कपड़े,तांबे-पीतल के बर्तन,स्टील धातु के हथियार,घोटा,पंखे, गैस भट्टी,इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित रामलीला में काम आने वाले कई सामान गायब मिले। ऐसे में करीबन 40 से 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।इसी तरह स्कूल के प्रिंसिपल के कक्ष का भी ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान व छत के ले गए और सामान फैला गए।स्कूल के करीब सभी दरवाजों के ताले तोडकर सामान इधर उधर किया गया है।वही बताया गया कि स्कूल के पीछे का दरवाजा भी खुला मिला, प्रथम दृष्टया से अज्ञात चोर स्कूल के पीछे के दरवाजे से ही सामान लेकर फरार हुए हैं।इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है।वही आमजन का कहना है कि गढ़ परिसर में स्थित स्कूल भवन काफी वर्षों पुराना है, सार संभाल नहीं होने के कारण भवन वीरान हो चुका है,दिवारें जीर्ण शीर्ण हो चुकी हैं।

