सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से दूसरे चरण की गणना तक 16 करोड़ 60 लाख 83 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। ज्ञात हो की कृष्णपक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। पहले चरण की गणना में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को दूसरे चरण के रुप में की गई। बुधवार को दूसरे चरण की गणना में 06 करोड 49 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 16 करोड़ 60 लाख 83 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा। बुधवार को भंडार की राशि की गणना करने के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेन्द्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक कालुलाल तेली सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंको के कर्मचारी मौजूद थे। शेष बची राशि की गणना गुरुवार को तीसरे चरण के रुप में की जाएगी।
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 16 करोड 60 लाख 83 हजार रुपए
आपणो राजस्थान
