Wednesday, 27 May 2026
अभी का दौर
किरोड़ी लाल मीणा आये एक्शन मोड में फैक्ट्रियों पर मारा छापा»राजस्थान के वरिष्ठ नागरिक अब फ्री में कर सकेंगे तीर्थ यात्रा »आसाराम की उम्रकैद बरकरार करना पड़ेगा सरेंडर »MP में बकरीद की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म »राजस्थान में किसानों को मिलेंगे मुफ्त मूंग के बीज» जैसलमेर स्थित डोंडेवाला क्षेत्र में मिला गैस का भंडार»ग्वालियर जनसुनवाई में खाली मटके लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता, जल संकट को लेकर निगम पर फूटा गुस्सा»इंदौर में ट्रिपल ट्रैजेडी: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, कथित प्रेमी ने भी दी जान»ट्विशा शर्मा केस: SIT की जांच पर CBI नाराज, दोबारा मांगी व्यवस्थित केस डायरी» राजस्थान में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता»किरोड़ी लाल मीणा आये एक्शन मोड में फैक्ट्रियों पर मारा छापा»राजस्थान के वरिष्ठ नागरिक अब फ्री में कर सकेंगे तीर्थ यात्रा »आसाराम की उम्रकैद बरकरार करना पड़ेगा सरेंडर »MP में बकरीद की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म »राजस्थान में किसानों को मिलेंगे मुफ्त मूंग के बीज» जैसलमेर स्थित डोंडेवाला क्षेत्र में मिला गैस का भंडार»ग्वालियर जनसुनवाई में खाली मटके लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता, जल संकट को लेकर निगम पर फूटा गुस्सा»इंदौर में ट्रिपल ट्रैजेडी: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, कथित प्रेमी ने भी दी जान»ट्विशा शर्मा केस: SIT की जांच पर CBI नाराज, दोबारा मांगी व्यवस्थित केस डायरी» राजस्थान में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता»

MP में बकरीद की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म

मध्य प्रदेश
MP में बकरीद की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म

मध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी को लेकर चल रहा पूरा कंफ्यूजन अब दूर  हो गया है बता दे  राज्य सरकार ने इस मामले में बड़ा और अंतिम फैसला लेते हुए नई विस्तृत गाइडलाइन  जारी कर दी है। लंबे समय से प्रदेश में इस बात को लेकर  कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई को नहीं बल्कि 28 मई को रखा गया है...   पहले राज्य सरकार के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में 27 मई की तारीख तय  थी, जिसके आधार पर ही  आम जनता, कर्मचारी और छात्र उसी दिन को छुट्टी मानकर चल रहे थे, लेकिन जैसे ही देशभर में त्योहार की संभावित तारीख और अन्य राज्यों के निर्णय सामने आए,  तो स्थिति बदली और  इसी को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते गए बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 28 मई को घोषित किया। वही सरकार  के इस निर्णय के बाद पूरे मध्य प्रदेश में 28 मई को सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक, और अन्य सरकारी संस्थान पूरी तरह बंद होंगे  जिसके चलते किसी भी प्रकार का भ्रम या असमंजस की स्थति नहीं रहेगी। सरकार के इस निर्णय के बाद से  प्रदेशभर के कर्मचारियों, छात्रों और आम जनता को बड़ी राहत मिल चुकी है , क्योंकि पिछले कई दिनों से छुट्टी की तारीख को लेकर लगातार चर्चा और अनिश्चितता बनी हुई थी। दरअसल, बकरीद का पर्व चांद दिखने के आधार पर मनाया जाता है और इसी के चलते  इसकी तारीख में हर साल बदलाव होता है। और इस बार देशभर में 28 मई को बकरीद मनाए जाने की संभावना है, जिसको लेकर यह संशोधन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न बैंक यूनियंस, कर्मचारी संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी सरकार से मांग की थी कि अवकाश की तारीख को अन्य राज्यों के अनुरूप ही किया जाए। वही  इन संगठनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करके औपचारिक रूप से यह अनुरोध किया था, जिससे  सरकार ने धार्मिक परंपराओं, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य राज्यों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। वही इस आदेश के बाद से अब पूरे प्रदेश के अंदर अवकाश को लेकर पूरी स्थिति साफ हो गयी है और लोगों के बीच भी अब  किसी भी तरह का कंफ्यूजन नहीं रहा है।