Header Advertisement

MP में बकरीद की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म

मध्य प्रदेश
MP में बकरीद की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन पूरी तरह खत्म

मध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी को लेकर चल रहा पूरा कंफ्यूजन अब दूर  हो गया है बता दे  राज्य सरकार ने इस मामले में बड़ा और अंतिम फैसला लेते हुए नई विस्तृत गाइडलाइन  जारी कर दी है। लंबे समय से प्रदेश में इस बात को लेकर  कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई को नहीं बल्कि 28 मई को रखा गया है...   पहले राज्य सरकार के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में 27 मई की तारीख तय  थी, जिसके आधार पर ही  आम जनता, कर्मचारी और छात्र उसी दिन को छुट्टी मानकर चल रहे थे, लेकिन जैसे ही देशभर में त्योहार की संभावित तारीख और अन्य राज्यों के निर्णय सामने आए,  तो स्थिति बदली और  इसी को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते गए बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 28 मई को घोषित किया। वही सरकार  के इस निर्णय के बाद पूरे मध्य प्रदेश में 28 मई को सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक, और अन्य सरकारी संस्थान पूरी तरह बंद होंगे  जिसके चलते किसी भी प्रकार का भ्रम या असमंजस की स्थति नहीं रहेगी। सरकार के इस निर्णय के बाद से  प्रदेशभर के कर्मचारियों, छात्रों और आम जनता को बड़ी राहत मिल चुकी है , क्योंकि पिछले कई दिनों से छुट्टी की तारीख को लेकर लगातार चर्चा और अनिश्चितता बनी हुई थी। दरअसल, बकरीद का पर्व चांद दिखने के आधार पर मनाया जाता है और इसी के चलते  इसकी तारीख में हर साल बदलाव होता है। और इस बार देशभर में 28 मई को बकरीद मनाए जाने की संभावना है, जिसको लेकर यह संशोधन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न बैंक यूनियंस, कर्मचारी संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी सरकार से मांग की थी कि अवकाश की तारीख को अन्य राज्यों के अनुरूप ही किया जाए। वही  इन संगठनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करके औपचारिक रूप से यह अनुरोध किया था, जिससे  सरकार ने धार्मिक परंपराओं, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य राज्यों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। वही इस आदेश के बाद से अब पूरे प्रदेश के अंदर अवकाश को लेकर पूरी स्थिति साफ हो गयी है और लोगों के बीच भी अब  किसी भी तरह का कंफ्यूजन नहीं रहा है।

Advertisement