-डिंडौरी जिले भर के अतिथि शिक्षक जिला मुख्यालय में पहुच कर अपनी मांगों को लेकर रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। शिक्षक दिवस के दिन जिले भर के अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग को लेकर हजारो की संख्या नगर में रैली निकाल कर जमकर नारे बाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा, अतिथि शिक्षक की मांग है कि पूर्व में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी अतिथि शिक्षकों को नियमतिकरण नही किया जा रहा है जिसके कारण अतिथि शिक्षकों को आर्थिक परेशानी हो रही है,साथ ही 18-20 वर्षो से अतिथि शिक्षक कम वेतन पर काम कर रही है जिनकी आधी उम्र खत्म हो चुकी। वही कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने अतिथि शिक्षकों की मांग को समर्थन करते हुए इनकी मांगो को सही बताया।
डिंडौरी में अतिथि शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
मध्य प्रदेश
