शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल सपरिवार शहर के अति प्राचीन रियासतकालीन मां कालिका माता मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
रियासतकालीन मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के इन दिनों में जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। माँ कालिका के इस ऐतिहासिक मंदिर में भी माता का आकर्षक शृंगार किया गया है। पर्व के चलते शहर और आसपास के इलाकों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
