बुरहानपुर में मूसलाधार बारिश से उफान पर ताप्ती नदी निचले घाटों पर अलर्ट जारी, SDRF और पुलिस तैनात, मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ताप्ती नदी सहित क्षेत्र की तमाम पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। वही जिला कलेक्टर ने भारी बारिश के चलते आंगनवाड़ी और स्कूलों मे छुट्टी घोषित कर दी हैँ।  जिले में कल शाम से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ताप्ती नदी सहित क्षेत्र की तमाम पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और निचले इलाकों व घाटों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ​प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ताप्ती नदी के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। घाटों पर आम लोगों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ SDRF की टीमों को तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। ​स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर उफनते नालों, पुल-पुलियों और ताप्ती नदी के निचले घाटों की तरफ जाने से बचें। बच्चों और मवेशियों को नदी-नालों से दूर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण कक्ष या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। वही जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने भारी बारिश के चलते जिले की आंगनवाड़ीयों और स्कूलो मे एक दिवसीय छुट्टी घोषित कर दी हैं।