भारतीय जनता पार्टी ने अशोक गहलोत द्वारा निकाय चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सहित नेताओं के आने पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अपने आप को राजनीति का खिलाड़ी और जादूगर कहने वाले व्यक्ति से इस तरह की नोसीखिया और बचकानी टिप्पणी करने की आशा नहीं थी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि हर राजनीतिक दल की अपनी व्यवस्था होती है और भारतीय जनता पार्टी का अपना एक संगठनात्मक और राजनीतिक प्रबंधन है।उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस द्वारा जारी किए गए विजन पर जिस तरह लोगों की ठंडी प्रतिक्रिया हुई और लोगों ने सवाल उठाए उससे कांग्रेस की खीझ सामने आ रही है।आपातकाल लगा कर जनता के अधिकार छीनने वाली, चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने वाली कांग्रेस के नेता लोकतंत्र की बात करते है तो ऐसे लगता है सौ चूहें खाकर बिल्ली चली हज को की कहावत चरितार्थ कर रहे है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के बीच में जाए, उनसे संवाद करें, वहां रोड शो करें इसमें अशोक गहलोत जी या कांग्रेस नेताओं को मानसिक तनाव क्यों है वे भी जाए उन्हें कौन रोकता है? पर वह जानते हैं कि पेपर लीक,भ्रष्टाचार जैसे उनके पाप आज भी उनका पीछा नहीं छोड़ते।
उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा पहले तय कर ले कि उनके पास खुद का फीडबैक क्या है? कल डोटासरा जीत का दावा कर रहे थे और आज अशोक गहलोत घबराहट दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाना और खुद के हित में अगर जनता का निर्णय आ जाए तो बल्लियां उछलना कांग्रेस का पुराना पेशा और खेल है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान होता है और उनके प्रति यदि अविश्वास जनता में बनाने की कोशिश की जाती है तो वह अर्बन नक्सली सोच है जो देश और समाज के लिए भयानक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बरसों तक विपक्ष में रही पर कभी लोकतांत्रिक संस्थाओं, वैधानिक संस्थाओं पर सवाल नहीं उठाये, जनता के निर्णय को स्वीकार्य किया।यही कारण है कि जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति साख और विश्वास बढ़ा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार अपने पुराने काम को बता रही है तो यह जनता है सब जानती है काम किया होता, जनता के विश्वास पर खरे उतरे होते, कोई कमी नहीं होती तो जनता विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर का रास्ता नहीं दिखाती। कांग्रेस में लोकतंत्र कैसा है और उसका लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कितना भरोसा है यह बीकानेर में अपने ही एक दलित जिला अध्यक्ष की सरेआम होती पिटाई और महिला कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के विधायकों द्वारा व्यक्तिगत मेरे लिए क्या किया जैसे सवाल के साथ दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार होटल से चलती थी यह जनता ने देखी है, कैसे अपने ही नेता सचिन पायलेट के प्रति नाकारा और निकम्मा जैसे स्तर हीन शब्दों का प्रयोग हुआ जनता ने सुना है इसलिए जनता में कांग्रेस प्रति ना साख है ना ही सम्मान। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास अपना फीडबैक आ गया है कि वह चुनाव में बुरी तरह हार रहे हैं इसलिए चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की जीत को कैसे कमत्तर बताया जा सके इसलिए यह निम्न स्तर के बयान जारी किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राजस्थान की भाजपा सरकार ने पिछले ढाई साल में 212489 पुराने आवासीय भवनों के पट्टे जारी किए हैं वहीं इसी कालखंड में कांग्रेस ने 160000 के करीब पट्टे जारी किए थे, प्रदेश की जनता में राज्य सरकार द्वारा और केंद्र सरकार द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों के प्रति सकारात्मक माहौल है, जिसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी कि निकाय चुनाव में शानदार जीत के रूप में सामने आएगा।
गहलोत की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार
आपणो राजस्थान
