कुंडीपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीगंज क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने जैन मंदिर के पास स्थित एक मकान में घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹1,33,120 नकद बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से 2 चारपहिया वाहन, 6 मोटरसाइकिल और 17 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त नगदी, वाहन और अन्य सामान सहित कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब ₹35 लाख बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जुआ फड़ कथित रूप से मुन्ना कुकरेजा एवं उसके दो साथियों के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छिंदवाड़ा में कुंडीपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
संक्षेप में
कुंडीपुरा थाना पुलिस ने गांधीगंज क्षेत्र में जुआ फड़ पर छापा मारकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹1.33 लाख नकद, वाहन और मोबाइल समेत करीब ₹35 लाख की संपत्ति जब्त की। मामले में आगे जांच जारी है।
मध्य प्रदेश
