RPSC ने जारी किया मेगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 5 महीने में 8 बड़ी परीक्षाएं; 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट  है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अगस्त से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक अगले पांच महीनों में कुल 8 बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 2,139 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन परीक्षाओं में 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। भर्ती कार्यक्रम में युवाओं की सबसे चर्चित आरएएस प्रारंभिक परीक्षा और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा भी शामिल हैं। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला 30 अगस्त से शुरू होगा। सबसे पहले सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद 19 सितंबर को केमिकल निरीक्षक के 13 पदों और 20 सितंबर को सब इंस्पेक्टरके 859 पदों के लिए परीक्षा होगी। आरपीएससी का यह परीक्षा कैलेंडर लाखों अभ्यर्थियों के लिए तैयारी का रोडमैप माना जा रहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य अपडेट पर नियमित नजर रखने की अपील की है।