इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। रणजीत हनुमान रोड पर स्थित द्रोणाचार्य जिम के पास खड़ी एक कार का कांच तोड़कर अज्ञात बदमाश 1.20 लाख रुपये नकद और सोने के पुराने जेवर से भरा पर्स चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक, कुल चोरी गए मश्रुका की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है।
यह घटना शहर के व्यस्त माने जाने वाले इलाके की है। स्कीम नंबर 71 के सेक्टर-बी में रहने वाली संध्या अमित शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी गाड़ी जिम के पास पार्क की थी। इसी दौरान शातिर चोर ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग पार कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही अन्नपूर्ณา थाने की टीम मौके पर पहुँची और आसपास के प्रतिष्ठानों व रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम संदिग्धों की धरपकड़ के लिए इलाके के पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
