Sunday, 15 November 2026
अभी का दौर

जयपुर: जवाहर सर्किल पर सीएम भजनलाल शर्मा ने की मॉर्निंग वॉक, आमजन से संवाद कर सुनीं समस्याएं

संक्षेप में

जयपुर के जवाहर सर्किल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक की। उन्होंने लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनीं, बच्चों को प्रेरित किया और 'फिट इंडिया' अभियान तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक की
  • प्रधानमंत्री के
  • बच्चों को शिक्षा और स्वस्थ दिनचर्या के लिए प्रेरित कर चॉकलेट बांटी
  • उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी इस दौरान उपस्थित रहे
आपणो राजस्थान
जयपुर: जवाहर सर्किल पर सीएम भजनलाल शर्मा ने की मॉर्निंग वॉक, आमजन से संवाद कर सुनीं समस्याएं

जयपुर के जवाहर सर्किल पर शनिवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ मॉनिंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने प्रातः भ्रमण पर पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव भी दर्ज किए।

बच्चों से संवाद और मंदिर में दर्शन

वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी शिक्षा और दिनचर्या की जानकारी ली। उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट भी वितरित की गई। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ छाछ पीकर स्वस्थ खान-पान अपनाने का संदेश दिया और लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए 'वोकल फॉर लोकल' अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।

'फिट इंडिया' और स्वच्छता का संदेश

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया अभियान स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की नींव है। जब नागरिक शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे, तो कार्यक्षमता बढ़ेगी और कार्यों में अधिक ऊर्जा आएगी।

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास गंदगी न होने देने और कहीं भी कचरा दिखने पर प्रशासन को तुरंत सूचित कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

जनकल्याण और सरकार की प्राथमिकताएं

राज्य सरकार के कामकाज पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, पशुपालक, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह कृतसंकल्पित है। पिछले तीन वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर मॉर्निंग वॉकर्स में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मॉर्निंग वॉक कहाँ की?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के जवाहर सर्किल पर आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक की।

मुख्यमंत्री ने किस अभियान को सशक्त भारत का आधार बताया?

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' अभियान को स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का आधार बताया।

इस दौरान कौन-कौन से प्रमुख नेता उपस्थित रहे?

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कौन सा संदेश दिया?

मुख्यमंत्री ने छाछ पीकर स्वस्थ खान-पान अपनाने, 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।