नगरीय निकाय चुनाव के तहत जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 11 सितम्बर 2026 को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड, से हो रही है। इनमें दो हजार 204 मुख्य मतदान केन्द्र और 52 सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 24 लाख 18 हजार 264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केन्द्रों के लिए कुल 827 मतदान भवन निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्रवार विद्याधर नगर में 22 वार्डों के लिए 298, झोटवाड़ा में 15 वार्डों के लिए 243,सांगानेर में 21 वार्डों के लिए 329,और  बगरू में 14 वार्डों के लिए 264 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार मालवीय नगर में 15 वार्डों के लिए 192,सिविल लाइन्स में 16 वार्डों के लिए 234,किशनपोल में 12 वार्डों के लिए 176,आदर्श नगर में 17 वार्डों के लिए 237, हवामहल में 15 वार्डों के लिए 241,और आमेर में 3 वार्डों के लिए 42 मतदान केन्द्र पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी म्यूनिसिपल संदेश नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान प्रशिक्षण,चुनाव सामग्री वितरण,वाहन व्यवस्था,पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं,ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष,स्वतंत्र,सुचारू और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।