अजमेर जिले के नसीराबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सिटी थाना क्षेत्र के फ्रामजी चौक स्थित डिजिटल कैफे के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने मोबाइल झपटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक किशोर दुकान के बाहर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश अचानक वहां पहुंचे और किशोर के हाथ से मोबाइल झपटकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद युवक की मां कीर्ति देवी ने सिटी थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि छीने गए मोबाइल में पति के उपचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मेडिकल डॉक्यूमेंट भी मौजूद थे, जिससे मोबाइल कीमती होने के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। उसे मोबाइल के कवर में लगभग साढे हजार रुपए भी रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। CCTV फुटेज में बाइक सवार संदिग्धों की वारदात कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक बाइक सवार बदमाशों तक पहुंचती है।