Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान के 4 प्रमुख पार्कों के बदले नाम

आपणो राजस्थान
राजस्थान के 4 प्रमुख पार्कों के बदले नाम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के चार प्रमुख सार्वजनिक पार्कों का नाम उनके नाम पर करने की घोषणा कर दी  है। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी कर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन 'राष्ट्र प्रथम', राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा और उनके विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पार्कों का नाम बदलना नहीं, बल्कि इन स्थानों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।

सरकार के फैसले के मुताबिक  जयपुर के वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल पार्क, कोटा के रामचंद्रपुरा अटवाल नगर स्थित प्रमुख पार्क और उदयपुर के सेक्टर-12 स्थित पार्क का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा। इसके साथ ही चारों पार्कों में उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और विचारों को दर्शाने वाले भव्य स्मारकों का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा ले सकें। राज्य सरकार के अनुसार यह पहल महान राष्ट्रवादी विचारकों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाला माना जा रहा है....