प्रदेश में शुक्रवार को मनाए जा रहे रक्षाबंधन के पर्व पर राज्य सरकार ने बहिनों को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। इस दौरान अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने जाने वाली बहिनों को 28 व 29 अगस्त को रोडवेज की वोल्वो बस सेवा को छोडक़र अन्य सभी बसों में फ्री यात्रा की सौगात दी है। लोकेंद्र जांगिड़, यातायात प्रबंधक ब्यावर आगार के यातायात प्रबंधक लोकेन्द्र जांगिड ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर इस वर्ष बहिनों को राजस्थान रोडवेज की बसों में दो दिन 28 व 29 अगस्त को फ्री यात्रा की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि इस हेतु 27 अगस्त मध्यरात्री से 29 अगस्त मध्यरात्री तक बहिनों रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे। जांगिड ने बताया कि इस दौरान रोडवेज की वोल्वों बसों में इसकी सुविधा नहीं मिल सकेंगे। जांगिड के अनुसार दो दिवसीय यात्रा के लिए ब्यावर आगार की और से विशेष व्यवस्था की गई है। त्यौहार के मध्यनजर बस स्टैण्ड पर भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था की जाएगी। राज्य सरकार भी ओर से रक्षाबंधन पर रोड़वेज बसो में सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं के लिए राज्यभर में कही से भी कहीं तक का सफर पूरी तरह से मुफफ्त रखने के आदेश जारी किए है।