गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित जेईसीसी में गायत्री परमार्थ सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य श्री कमलेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को ज्ञान, संस्कार, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि गुरु का सानिध्य जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनता है।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर गुरु पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।