Saturday, 24 October 2026
अभी का दौर

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत

संक्षेप में

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए शुरुआती ओवरों में मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी तेज गति से रन जोड़ते हुए भारतीय पारी को संभाला।

मुख्य बातें

  • वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत
  • भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
  • भारत की धमाकेदार शुरुआत, वैभव का जलवा
खेल जगत
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए शुरुआती ओवरों में मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी तेज गति से रन जोड़ते हुए भारतीय पारी को संभाला। हालांकि भारत को शुरुआती झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जिन्हें तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। खास बात यह रही कि मुजरबानी ने लगातार तीसरी बार अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वही पावरप्ले में भारत ने तेज रनगति बनाए रखते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर क्लीन स्वीप करने पर है। इस मुकाबले में भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव करते हुए चोटिल प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा और शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया। वहीं जिम्बाब्वे ने भी अपनी टीम में बदलाव किए। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी और वैभव सूर्यवंशी की तेजतर्रार पारी भारत की शानदार शुरुआत की सबसे बड़ी वजह बनी हुई थी।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच कहाँ खेला जा रहा है?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे में

भारत ने टॉस जीतकर क्या फैसला लिया?

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।