बण्डा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनेकों ग्रामों में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 11 लोगों की मौत होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं करीब 24 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल बण्डा से सागर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. देवेश पटैरिया एवं पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली मृतको के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना से प्रभावित लोगों में ग्राम पाटन, नौराज, डिलौना, बमूरा, हिनौती, गूगराखुर्द सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामों के ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं।घटना के वास्तविक कारणों का प्रथम दृश्यता जहरीला शराब का सेवन करना बताया जा रहा ,। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौतों के कारण और घटना की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एमपी में जहरीली शराब से अब तक 11 की मौत
मध्य प्रदेश
